Search

 
 
 

डीएवी कपिल देव स्कूल में नेताजी को किया गया याद, दी गई श्रद्धांजलि

 
Ranchi : डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई. स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विद्यालय के दो छात्राओं आराधना और तनिषा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. बच्चों ने नेताजी के जन्म, शिक्षा, महिला स्वतंत्रता के बारे में उनकी सोच और आजाद हिन्द फौज के बारे में विस्तार से बताया. इस मौके पर प्राचार्य एम के सिन्हा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए कहा कि "सुभाष चंद्र बोस संकल्प के धनी व्यक्ति थे. उन्होंने मन में ठान लिया था कि देश के लिए क्रांति करनी है और वही किया. सुभाष चंद्र बोस पढ़ने में भी तेज थे, जिसकी बदौलत उन्हें आईसीएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त हुआ. व्यक्ति चला जाता है, लेकिन उसके सिद्धांत हमेशा अमर रहते हैं. हमें महापुरुषों के आदर्शों पर चलना चाहिए, उनके बताए सिद्धांतों का पालन करना चाहिए. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-governor-cp-radhakrishnan-said-unity-in-diversity-is-our-strength/">झारखंड

: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है….
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही