Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड राजद मुख्यालय में मनाई गयी नेताजी की 126वीं जयंती

Ranchi : झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई गई. तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद कार्यालय में मौजूद नेताओं ने कहा कि नेताजी मानवता, समता और न्याय के योद्धा थे. उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहे हैं. उन्हें आज हम सब याद कर रहे हैं.

नेताजी की जीवनी पर डाला प्रकाश

सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यालय में मौजूद नेताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि बोस स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे अग्रदूत थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व कौशल और ओजस्वी भाषण से देश के लाखों युवाओं को आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. उनका नारा था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा ने आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने का काम किया. इस अवसर पर राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, महिला प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी, महासचिव कमलेश यादव, मधुबाला पांडेय, बबली गोंद, अनिता देवी, सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – यहां">https://lagatar.in/it-is-a-belief-that-sorrow-goes-away-by-taking-a-bath-here/">यहां

नहाने भर से दूर हो जाता है दुख, एसी है मान्यता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही