Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में 8 नए बायोडायवर्सिटी पार्क लेंगे आकार, एंपीथियेटर से लेकर कैफेटेरिया भी होगी

Ranchi:  वन विभाग ने राज्य के कई अलग-अलग इलाकों में पार्क निर्माण की योजना बनाई है. ये योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बनाई गई है. इन पार्कों के निर्माण में 47 करोड़ 19 लाख 74 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे. इन पार्कों का निर्माण अधिसूचित वन भूमि में किया जाएगा. इसमें पर्यटकों के लिए कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. 

 

इन पार्कों का होगा निर्माण


जैव विविधता पार्क, कम्हरलालो (गिरिडीह), चुटोनाथ जैव विविधता पार्क (दुमका), गोटशिला बाबा थान, फॉरेस्ट पार्क, चाकुलिया (जमशेदपुर), येदुनाथ बास्के थीम पार्क, मुसाबनी (जमशेदपुर), हुलडुंगरी पहाड़, मानगो (जमशेदपुर), कान्हाईश्वर, पहाड़ (जमशेदपुर), नेचर पार्क (रांची) एवं नेचर पार्क (लातेहार) का निर्माण व विकास किया जाएगा. 

 

पार्कों में क्या होगा आकर्षण का केंद्र


इन पार्कों में पाम के पौधों को लगाया जाएगा. इसके अलावा आरसीसी बेंच, रोस गार्डेन, हाइ मास्ट लाइट, चेक डैम, बीआइपी गेस्ट हाउस, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, ऑडिटोरियम, तालाब, रंगीन आरसीसी पीलर, एंपी थियेटर, कैटरिंग शेड, बच्चों के खेल के सामान, ऑउटडोर फिटनेस इक्वीपमेंट, फाउंटेन,  कैफेटेरिया की सुविधा उपलब्ध होगी.

 

किन पार्कों का होगा निर्माण व विकास

•    जैव विविधता पार्क कम्हरलालो, गिरिडीहः प्रोजेक्ट कॉस्ट छह करोड़ 94 लाख 46 हजार

•    चुटोनाथ जैव विविधता पार्क, दुमकाः प्रोजेक्ट कॉस्ट, तीन करोड़ 76 लाख 50 हजार

•    गोटशिला बाबा थान, फॉरेस्ट पार्क, चाकुलिया, जमशेदपुरः प्रोजेक्ट कॉस्ट आठ करोड़ चार   लाख 45 हजार  

•    येदुनाथ बास्के थीम पार्क मुसाबनीः प्रोजेक्ट कॉस्ट, सात करोड़ 20 लाख 50 हजार

•    हुलडुंगरी पहाड़ मानगोः प्रोजेक्ट कॉस्ट सात करोड़ 37 लाख 95 हजार

•    कन्हाईश्वर पहाड़ जमशेदपुरः प्रोजेक्ट कॉस्टः तीन करोड़, 54 लाख 67 हजार

•    नेचर पार्क रांचीः प्रोजेक्ट कॉस्टः छह करोड़ 55 लाख 40 हजार

•    नेचर पार्क लातेहारः प्रोजेक्ट कॉस्ट दो करोड़ 98 लाख 34 हजार

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही