Ramgarh News: गिद्दी-भुरकुंडा मार्ग पर नया पुल बनेगा. यह पुल दामोदर नदी पर पुल का निर्माण होगा. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है . टेंडर में चार संवेदकों ने हिस्सा लिया था. इनमें एल-वन के आधार पर कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन को काम मिला है.
इसे भी पढ़ें:
पुल निर्माण पर 17.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी. गिद्दी और भुरकुंडा के बीच सफर आसान होगा. आसपास के कोयलांचल क्षेत्र को लाभ मिलेगा.
मौजूदा पुल काफी जर्जर हो चुका है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कत होती है.नया पुल यातायात को सुरक्षित बनाएगा.
पुल निर्माण की मांग लंबे समय से थी. दामोदर पुल बचाओ संघर्ष समिति सक्रिय थी. स्थानीय लोगों ने भी आवाज उठाई थी. इस पुल का निर्माण झारखंड सरकार कराएगी. निर्माण की राशि सीसीएल ने उपलब्ध कराई है. बारिश थमने के बाद काम तेज होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
