Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपीएमयू में लॉ से जुड़े नये कोर्स शुरू किये जायेंगे : वीसी डॉ. तपन कुमार शांडिल्य

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में जल्द ही लॉ से संबंधित कई नए पाठयक्रमों की शुरुआत की जाएगी. कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के तहत लॉ में करियर विकल्पों की अधिकाधिक मांग है. विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ स्टडीज के नए सर्टिफिकेट कोर्स, लीगल ड्राफ्टिंग कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि कोर्स की अवधि 6 माह होगी और इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विद्यार्थी का किसी भी संकाय में बारहवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इस पाठ्यक्रम के उपरांत जल्द ही स्कूल ऑफ लॉ, डीएसपीएमयू के अंतर्गत डिप्लोमा कोर्स इन टैक्सेशन लॉ और कंज्यूमर लॉ से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू किए जाने हैं. हमारी योजना है कि विश्वविद्यालय में लॉ के नए पाठ्यक्रमों को जल्द से जल्द शुरू कर उसे झारखंड के विद्यार्थियों के लिए लॉ की दिशा में अधिकाधिक करियर विकल्पों से जोड़ा जाए.

जल्द ही वेबसाइट पर सूचनाएं उपलब्ध होंगी

इस अवसर पर स्कूल ऑफ लॉ के निदेशक डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि सर्टिफिकेट कोर्स इन लीगल ड्राफ्टिंग में नामांकन के लिए जल्द ही वेबसाइट पर सूचनाएं उपलब्ध होंगी. गौरतलब है कि पूर्व में रांची कॉलेज और अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में वर्ष 2004 में एलएलएम पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई थी. वर्तमान में इस दिशा में अनेक करियर विकल्पों के कारण इस पाठ्यक्रम की महत्ता बढ़ी है. मौके पर डॉ. अशोक नाग, डॉ. राजेश कुमार, सचिन इंदिवर और अभय सहाय उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mining-department-sent-1-5-crore-royalty-payment-notice-to-railways/">रामगढ़

: खनन विभाग ने रेलवे को भेजा 1.5 करोड़ रॉयल्टी भुगतान का नोटिस, 15 द‍िन में जमा नहीं क‍िया तो 24% अतिरिक्त ब्याज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही