Search

 
 
 

श्रावणी मेले से पहले बाबा धाम में नई व्यवस्था, 15 से अलग-अलग मार्गों से होंगे VIP व सामान्य दर्शन

विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. मंदिर परिसर में निर्मित अत्याधुनिक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और तकनीकी परीक्षण के बाद इसे 15 जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. नई व्यवस्था का उद्देश्य भीड़ कम करना और दर्शन प्रक्रिया को पहले से अधिक सुगम बनाना है.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar :  विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. मंदिर परिसर में निर्मित अत्याधुनिक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और तकनीकी परीक्षण के बाद इसे 15 जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. नई व्यवस्था का उद्देश्य भीड़ कम करना और दर्शन प्रक्रिया को पहले से अधिक सुगम बनाना है.

 

अब तक शीघ्र दर्शन (वीआईपी) कूपनधारकों और सामान्य कतार के श्रद्धालुओं को मंदिर के टी-जंक्शन से एक ही रास्ते से गर्भगृह की ओर जाना पड़ता था. संकरे मार्ग के कारण यहां अक्सर भीड़ का दबाव बढ़ जाता था, जिससे दोनों कतारों की गति प्रभावित होती थी और श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ता था.

 

 

मंदिर प्रभारी सह देवघर एसडीएम रवि कुमार ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नए ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद वीआईपी और सामान्य कतार पूरी तरह अलग-अलग मार्गों से संचालित होंगी.

 

दोनों मार्ग मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप अपने निर्धारित रास्ते से गर्भगृह तक पहुंचेंगे, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी. प्रशासन के अनुसार, इस बदलाव से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और दर्शन की प्रक्रिया तेज होगी. यदि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हुई तो श्रद्धालु 2 से 5 मिनट के भीतर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण कर सकेंगे.

 

गौरतलब है कि हर वर्ष श्रावणी मेले में देश-विदेश से लाखों कांवरिये और शिवभक्त देवघर पहुंचते हैं. ऐसे में प्रशासन का मानना है कि नई कतार व्यवस्था और हाईटेक ओवरब्रिज न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाएंगे, बल्कि पूरे मेले के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को भी अधिक प्रभावी बनाएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही