Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के चुनाव परिणाम आने के बाद मंगलवार को नई कमेटी का गठन कर लिया गया. नई टीम में तुलसी पटेल को अध्यक्ष और रोहित अग्रवाल को महासचिव चुना गया है.
इसे भी पढ़ें:
नई कमेटी में विकास विजयवर्गीय और रोहित पोद्दार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, नवजोत अलंग रूबल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
इसके अलावा अमित शर्मा और पूजा धाधा को सहसचिव चुना गया है. विनीता सिंघानिया को जनसंपर्क अधिकारी (PRO) की जिम्मेदारी मिली है.
नई कमेटी के गठन के साथ ही FJCCI में नए पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाल ली है. नई टीम के सामने राज्य के व्यापारियों और उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों को आगे रखने की जिम्मेदारी होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

