Search

 
 
 

रांची : सर्कुलर रोड में खुला चाय सुट्टा बार का नया आउटलेट

 
Ranchi : सर्कुलर रोड अप्सरा होटल के सामने रोहिणी कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को चाय सुट्टा बार का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन सांसद संजय सेठ, ऑनर रंजन सिंह की बेटी शनाया सिंह ने रीबन काट कर किया. जिसमें  रंजन सिंह की पत्नी  प्रियदर्शनी सिंह, बहन अनीता सिंह और परिवार के लोग उपस्थित थे. ऑनर रंजन सिंह ने बताया कि हमारे यहां चाय-कॉफी की बड़ी रेंज रखी गई है. जिसके नाम भी कॉकटेल की तर्ज पर रखे गए हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे यहां स्नैक्स और फूड आइटम्स की भी अलग-अलग रेंज उपलब्ध है. चाय के प्रेमियों के लिए चाय की वेरायटी रखी गई है. यह चाय लोगों को कुल्हड़ में परोसे जाएंगे. वहीं कोल्ड ड्रिंक्स के साथ सॉफ्ट ड्रिंक भी रखे गए है. ब्राउनी, आइसक्रीम और डेजर्ट्स भी लोगों की पसंद को देखते हुए रखा गया है. कॉफी में बियर कॉफी, रम कॉफी, व्हीस्की कॉफी, रेड वाइन कॉफी, ब्रांडी कॉफी है. जबकि कोल्ड कॉफी में वोडका कोल्ड कॉफी, स्कॉच कोल्ड कॉफी जैसी कई वैरायटी अवेलेवल है. इसके अलावा चाइनीज, बेकरी, पिज्जा, सैंडविच, बर्गर, मोमोज की भी बहुत सारी किस्में हमारे आउटलेट में है. मौके पर जया सिंह के अलावा परिवार के सदस्य व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : शिव">https://lagatar.in/cm-champai-who-arrived-in-shiv-procession-said-government-will-preserve-the-hill-temple/">शिव

बारात में पहुंचे सीएम चंपाई ने कहा, पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही