Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिटायर्ड शिक्षक मौत मामले में नया मोड़, ऑफ सीन वीडियो के बदले आरोपी कर रहे थे ब्लैकमेल, एक गिरफ्तार

koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधमाटी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गिरजानंदन प्रसाद (69 वर्ष) मौत मामले पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपी ने कई राज उगले हैं. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि पिछले 31 जनवरी को दूधमाटी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गिरजानंदन प्रसाद लापता हो गए थे. उनका शव कोडरमा थाना क्षेत्र के डेंगरापहाड़ के समीप जंगल से 11 फरवरी को बरामद किया गया था. मामले की जांच के क्रम में यह बात सामने आई थी कि मृतक के खाते से अनजान खातों में कुछ पैसे की लेनदेन की गई है. जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए उस पैसे के लेनदेन पर जांच शुरू की. टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही एक मोबाइल भी जब्त किया है. थाना प्रभारी ने आगे बताया कि किसी ऑफ सीन वीडियो के द्वारा मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक को ब्लैकमेल किया जा रहा था. इसी के एवज में 20 हजार रुपये आरोपी ने अपने खाते में मंगवाया था. इस पूरे मामले में कुल 4 लोगों की संलिप्तता है. जिसमें फिलहाल पुलिस को राजस्थान जिला भरतपुर थाना पहाड़ क्षेत्र ग्राम इखनको से 20 वर्षीय सोहेल पिता तैयब को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है. उन्होंने बताया कि बाकी 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोडरमा पुलिस प्रयासरत है. इसे भी पढ़ें : खुद">https://lagatar.in/voter-and-uid-card-is-not-asking-for-self-identity-and-villagers/">खुद

की पहचान नहीं और ग्रामीणों से मांग रहा वोटर और यूआईडी कार्ड
बता दें कि उक्त मामले में मृतक गिरजानंद प्रसाद के बेटे आनंद किशोर ने कोडरमा थाना में 1 फरवरी को अपने पिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद कोडरमा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 20/23 दर्ज करते हुए उक्त मामले की जांच में जुट गई थी. छापामारी दल में कोडरमा थाना के एसआई इकबाल हुसैन, टेक्निकल सेल की टीम व कोडरमा पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-illegal-mining-work-is-not-stopping-in-sahebganj-even-after-action/">ईडी

जांच में खुलासा, कार्रवाई के बाद भी साहेबगंज में नहीं रुक रहा अवैध खनन कार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही