Search

 
 
 

मौसम विभाग का नया अपडेट, देश के कई हिस्सों में अगले 6 -7 दिनों तक अच्छी बारिश होगी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने नये अपडेट में जम्मू-कश्मीर सहित लेकर यूपी, बिहार,झारखंड, बंगाल सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
 

NewDelhi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने नये अपडेट में जम्मू-कश्मीर सहित लेकर यूपी, बिहार,झारखंड, बंगाल सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.


मौसम विज्ञानियों के अनुसार भारत के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अगले 6 -7 दिनों तक अच्छी बारिश का दौर चलेगा. कई क्रम में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

 

कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान है.हालांकि पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के अधिकतर इलाकों में बारिश की स्थिति कमजोर बनी रहेंगी.


IMD की मानें तो पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज 19 जुलाई को अत्यधिक बारिश हो सकती है.  अरुणाचल प्रदेश सहित असम-मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी.


उत्तराखंड में 19-20 जुलाई, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 20 -21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर में  भारी बारिश शुरू हो गयी है. राजौरी में मूसलाधार बारिश के के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है.बाढ़ जैसे हालात  हैं. 

 

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में व्यापक वर्षा होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 जुलाई के बीच भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में वज्रपात होने की संभावना है.  
 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही