Search

 
 
 

रांची रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में मिला नवजात, अस्पताल में भर्ती

Ranchi News :  पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, , ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को कौन वहां छोड़कर गया. रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के प्रवेश और निकास वाले रास्तों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है.
 
नवजात

Ranchi News :  रांची रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी की गली में एक नवजात लावारिस हालत में मिला. यह गली सेरसा स्टेडियम के सामने स्थित है. रोने की आवाज सुनकर युवक की नजर कपड़े में लिपटे नवजात पर पड़ी और उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी.

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान एक युवक को गली के किनारे से रोने की आवाज सुनाई दी. पास जाकर देखने पर पता चला कि कपड़े में एक नवजात लिपटा है.

 

लोगों ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, , ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को कौन वहां छोड़कर गया. रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के प्रवेश और निकास वाले रास्तों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है.

 

पुलिस आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम से भी हाल के दिनों में हुए प्रसव से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही