Search

 
 
 

झरिया के सर्कस मैदान में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

Dhanbad :  धनबाद">https://dhanbad.nic.in/hi/">धनबाद

झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के सर्कस मैदान में बुधवार को नवजात का शव मिला. शव के मिलने से धनबाद झरिया के आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने जोड़ापोखर थाना को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी.

इसे भी पढ़े : सीबीएसई">https://lagatar.in/cbse-10th-exam-canceled-12th-exam-postponed/49823/">सीबीएसई

10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं का एक्जाम टला

निजी अस्पतालों का हो सकता है काम

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं. लोगों का कहना है कि आस-पास में कई निजी अस्पताल है. शायद उन्हीं क्लीनिकों द्वारा इस तरह का कार्य किया गया होगा.

JMM नेता ने गहनता से जांच करने की अपील की

इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मदन राम का कहना है कि नवजात की हत्या करके उसका शव फेंका गया है. जिसने भी इस तरह का घिनौना कार्य किया है वो काफी निंदनीय है. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. मदन राम ने यह भी आशंका जताई है कि इसमें स्थानीय निजी क्लीनिकों का भी हाथ हो सकता है. मदन राम ने पुलिस से इस मामले की गहनता से जांच करने को कहा. और दोषी पर सख्त कार्रवाई करने को कहा. ताकि दोबारा कोई नवजात के साथ ऐसी हरकत ना करे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही