Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से की मुलाकात

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : रामगढ़ के नवनिर्वाचित 11 जिला परिषद सदस्यों ने आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से रांची में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान सभी जिला परिषद सदस्यों ने आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,  बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो को बुके देकर स्वागत किया. सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों का भी बुके देकर और फूल माला पहनाकर स्‍वागत किया गया. इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि जिस प्रकार जनता ने आप सभी पर विश्वास जताते हुये आप सभी को जिताया है. आप सभी भी जनता के विश्वास पर खरा उतरें और सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहें, ताकि आजसू पार्टी और भी मजबूत हो.  स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित जिला परिषद भोला तूरी, तपेश्वर महतो, सरस्वती देवी, सुधा देवी, धनेश्वर महतो, जलेश्वर महतो, सुनीता देवी, दयामंत्ती देवी, रीता देवी, राजाराम प्रजापति, युसूफ मजहर, शामिल थे. स्वागत करने वालो में आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, पूर्व जिला परिषद गोपाल चौधरी, पूर्व जिला परिषद मनोज राम, पूर्व जिला परिषद पवन शर्मा, पूर्व जिला परिषद नरेश महतो, पूर्व जिला परिषद गोविंद मुंडा, समाजसेवी ज्योति चौधरी, मुखिया किशुन राम मुंडा, नगर सचिव नीरज मंडल, समाजसेवी जितेंद्र प्रसाद साहू शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ajsu-2-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> इसे भी पढ़ें :एक्शन">https://lagatar.in/ranchi-police-in-action-posters-of-miscreants-pasted-in-the-city-see-whether-these-faces-involved-in-the-riot-are-among-you/">एक्शन

में रांची पुलिस, शहर में चिपकाया उपद्रवियों का पोस्टर, देखें उपद्रव में शामिल ये चेहरे कहीं आपके बीच तो नहीं!

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही