Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल की खबरें : लाख कोशिशों के बाद भी बंद नहीं हो रही शराब भट्ठियां

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र इन दिनों अवैध महुआ शराब का हब बन गया है. पुलिस के वरीय अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी क्षेत्र में स्थायी रूप से अवैध देशी महुआ शराब का कारोबार बंद नहीं हो रहा है. महुआ शराब के कारोबारियों के लिए फिलहाल नीमडीह थाना क्षेत्र सेफ जोन में है. इसका मुख्य कारण कुछ रखवाले का ही शराब कारोबारियों का हितैषी बनना है. बताया जा रहा है कि नीमडीह थाना के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा शराब के कारोबार को प्रत्यक्ष रूप से संरक्षण दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-boycott-of-gram-sabha-ruckus-in-tamay/">कोडरमा

: तमाय में ग्राम सभा का बहिष्कार, हंगामा
स्थानीय लोगों ने बताया कि नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग, पुरियारा, बनघर, लाकड़ी, तिलाईटांड़, मुरू, हेंसालोंग, बाड़ेदा आदि गांवों में अवैध महुआ शराब की चुलाई के लिए व्यापक पैमाने पर भट्ठियों का संचालन किया जा रहा है. अवैध कारोबार क्षेत्र में कुटीर उद्योग का रूप धारण कर लिया है. कारोबारियों द्वारा रात के अंधेरे में विभिन्न गांवों एवं दुकानों में देशी महुआ शराब पहुंचाते हैं. क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर शराब कारोबार चलने के बावजूद आबकारी विभाग भी शिथिल हो गई हैं. ठंड के मौसम में आबकारी विभाग की सक्रियता भी ठंड पड़ गई हैं, जिसका लाभ शराब कारोबारियों को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/news-of-ghatshila-subdivision-birth-anniversary-of-savitri-bai-phule-mani-in-the-political-science-department-of-the-college/">घाटशिला

अनुमंडल की खबरें : कॉलेज के राजीनीति विज्ञान विभाग में मनी सावित्री बाई फुले की जयंती

चांडिल : श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Ram-Pran.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार को श्री राम सनातन समिति, चांडिल की बैठक हुई. मौके पर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का चांडिल में सीधा प्रसारण करने पर विचार-विमर्श किया गया. समिति के अध्यक्ष आकाश महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में साढ़े पांच सौ वर्षों के वनवास के बाद श्रीराम के लौटने पर हिंदुओं के उत्साह को देखते हुए चांडिल में भव्य कार्यक्रम करने पर चर्चा किया गया. बैठक में कहा गया कि राम मंदिर अयोध्या नहीं पहुंच पाने वाले भक्तों के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चांडिल में करने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/news-of-ghatshila-subdivision-birth-anniversary-of-savitri-bai-phule-mani-in-the-political-science-department-of-the-college/">घाटशिला

अनुमंडल की खबरें : कॉलेज के राजीनीति विज्ञान विभाग में मनी सावित्री बाई फुले की जयंती

भगवा पताका से पटेगा चांडिल

बैठक में चांडिल स्टेशन से बाजार तक राम भक्तों द्वारा भव्य झांकी निकालने पर भी विचार किया गया. इसके लिए 17 जनवरी से समाज के निचले स्तर से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. वहीं पूरे क्षेत्र में भगवा झंडा लगाने और दीया वितरण करने पर भी सहमति बनी. मौके पर श्रीराम सनातन समिति चांडिल के महामंत्री भास्कर मिश्रा, उपाध्यक्ष सुदीप्तो पाल, उपाध्यक्ष नवीन महंती, प्रवक्ता सूरज मिश्रा, यश पाठक, बबलू नमता, राहुल सिंह, संजय हलुवाई, जयंती पांडे, ममता मोदक, प्रणाली नाग, पार्वती महतो समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/railway-contractor-has-been-occupying-the-no-parking-zone-of-dhanbad-station-for-25-years827659-2/">धनबाद

स्टेशन के नो पार्किंग जोन में रेलवे ठेकेदार का 25 वर्षों से कब्जा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही