Search

 
 
 

खबरें धनबाद-आसपास की : दरिदा के युवक की अहमदाबाद में मौत

 
Barora : बाघमारा प्रखंड की दरिदा पंचायत के छारटांड टोला निवासी एक युवक मनोज मिस्त्री की अहमदाबाद में मौत हो गई. वह गुरुवार को काम की तलाश में अपने बड़े भाई लखन मिस्त्री के पास ट्रेन से अहमदाबाद जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन में अचानक उसके पेट में दर्द उठा और तबीयत बिगड़ने लगी. अहमदाबाद पहुंचने पर उसके भाई ने आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई. उसका बड़ा भाई शव को लेकर एम्बुलेंस से घर लौट रहा है. मौत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मनोज को एक बेटी एवं दो बेटा हैं.

झरिया में सीआईएसएफ ने 100 बोरा कोयला जब्त किया

Jharia : जयरामपुर कोलियरी के अंतर्गत सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना में सीआईएसएफ व स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर करीब 100 बोरा अवैध कोयला जब्त किया है. जब्त कोयले को बीसीसीएल के बागडिगी कोलियरी डंप में गिरा दिया गया. सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि कोयला तस्करों के खिलाफ छापेमारी आगे भी जारी रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/free-sand-will-not-be-available-in-dhanbad-there-is-no-jsmdc-ghat-here/">धनबाद

में नहीं मिलेगा मुफ्त बालू, यहां जेएसएमडीसी का कोई घाट नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही