Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात से आयी खबर, कांग्रेस को बाय बाय कहने वाले हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा का दामन थामेंगे

Advertisement
Advertisement
Ahmedabad : गुजरात के पाटीदार नेता और कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल 2 जून को भाजपा का दामन थामेंगे. हार्दिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस बात पर मुहर लगाई है. खबरों के अनुसार अहमदाबाद के भाजपा कार्यालय कमलम् में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हार्दिक को पार्टी में शामिल करायेंगे. भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में 15 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे. जान लें कि लंबे समय से कांग्रेस से नाराज हार्दिक ने 17 मई को ट्विटर पर इस्तीफे की घोषणा की थी. उन्होंने राहुल गांधी पर कई आरोप लगाये थे. इस्तीफे के बाद से हार्दिक लगातार भाजपा की तारीफ कर रहे थे. खुद को हिंदुत्व का समर्थक भी बता रहे थे. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/target-killing-continues-in-jammu-and-kashmir-kashmiri-female-teacher-killed-in-kulgam-district/">जम्मू-कश्मीर

में टारगेट किलिंग का सिलसिला जारी, कुलगाम जिले में कश्मीरी महिला टीचर की हत्या

राम मंदिर, CAA, NRC की तारीफ की

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम मंदिर, CAA, NRC की भी तारीफ की थी. इस बारे में उनका कहना था कि युवा देश के लिए सक्षम और मजबूत नेतृत्व चाहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस का एक ही काम है केंद्र सरकार का विरोध करना. कहा कि देश अयोध्या में राम मंदिर, 370, CAA, NRC और GST जैसे फैसले चाहता है, जबकि कांग्रेस केवल बाधाएं खड़ी करती है. कहा कि कांग्रेस पर गुस्सा इसलिए आता है, क्योंकि यहां अक्सर धर्म की अनदेखी की जाती है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं? हिंदुओं से क्यों इतनी नफरत? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के ख़िलाफ़ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं. इसे भी पढ़ें : Ukraine-Russian">https://lagatar.in/ukraine-russian-war-reports-of-more-than-30-thousand-russian-soldiers-killed-32-journalists-also-reported-killed/">Ukraine-Russian

War : 30 हजार से अधिक रूसी सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट, 32 जर्नलिस्टों के भी मारे जाने की खबर

राहुल गांधी क्या 5 मिनट के लिए नहीं मिल सकते थे?

हार्दिक ने कहा कि एक माह से राहुल गांधी को इस बात की जानकारी थी कि मुझे कांग्रेस की लीडरशिप परेशान कर रही है. हार्दिक का सवाल था कि जब राहुल गांधी दाहोद में रैली करने के लिए 6 घंटे का दौरा करते हैं तो क्या हम जैसे नौजवानों को जिन्हें स्टेट लीडरशिप सौंपी जानी है, राहुल गांधी क्या 5 मिनट के लिए नहीं मिल सकते थे. क्या वो 5 मिनट मिलकर ये नहीं बोल सकते थे कि हार्दिक तेरी परेशानी मैं समझ सकता हूं ये लीडरशिप तुझे परेशान कर सकती है. राहुल गांधी मुझसे क्या ऐसा नहीं कह सकते थे कि हार्दिक एक महीने और संभाल ले, मैं तेरे पीछे खड़ा हूं. इसे भी पढ़ें : जेपी">https://lagatar.in/jp-nadda-made-it-clear-gyanvapi-and-mathura-issue-is-different-from-ram-temple-the-matter-will-be-resolved-through-court-constitution/">जेपी

नड्डा ने साफ किया, ज्ञानवापी और मथुरा मुद्दा राम मंदिर से अलग, कोर्ट-संविधान के जरिए मामले का हल निकलेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही