Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला जिले की खबरें : बाबाकुटी घटना में घायल रवि और हर्षवर्धन को देखने अस्पताल पहुंचे पुरेंद्र

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)नए साल के पहले दिन मर्माहत और दिल दहला देने वाली घटना घटी थी जिसमें आदित्यपुर बाबाकुटी के 6 युवकों की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, उसी कार में सवार और दुर्घटना में घायल बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती रवि शंकर झा और स्टील सिटी नर्सिंग होम में भर्ती हर्षवर्धन झा को देखने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और परिजनों से मिलकर बातचीत की. स्टील सिटी नर्सिंग होम में इलाजरत हर्षवर्धन झा के पिता जितेंद्र झा ने बतलाया कि कल दाहिने पैर के फ्रैक्चर हिस्से का सफल ऑपरेशन डॉक्टर द्वारा किया गया है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-demand-for-renovation-of-the-stadium/">कोडरमा

: स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Babakuti-Ghayal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संभव है 1-2 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. दुर्घटना में घायल हर्षवर्धन झा वर्तमान में आर्का जैन यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में फाइनल ईयर इंजीनियरिंग के छात्र है. दुर्घटना में घायल बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती रवि शंकर झा के चिकित्सकों से भी पुरेंद्र नारायण सिंह ने बातचीत की. रवि शंकर झा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत है. घायलों से मिलने वालों में पुरेंद्र नारायण सिह के अलावे गजेंद्र झा, देव प्रकाश देवता, सावन गुप्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-deal-made-for-200-crores-to-vacate-gandeya-vis-seat-babulal/">गिरिडीह

: गांडेय विस सीट खाली करने को 200 करोड़ में हुई डील- बाबूलाल

आदित्यपुर : हिट एंड रन कानून व्यावहारिक नहीं : पूर्व विधायक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Arvind-Singh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि हिट एंड रन कानून व्यवहारिक नहीं है. गरीब तबके के आदिवासी और पिछड़े समाज के लोग काफी मशक्कत कर ड्राइवर बनते हैं. उन्हें लाइसेंस बनाने के लिए करीब 40 हजार रूपये तक खर्च करने पड़ते हैं. इसे भी पढ़ें : जयपाल">https://lagatar.in/jaipal-singh-munda-sports-award-memento-unveiled-107-players-to-be-honored/">जयपाल

सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के मोमेंटो का हुआ अनावरण, 107 खिलाड़ी होंगे सम्मानित
फिर इस तरह का कानून बनने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करने पड़ेगा. यूनियन इस मामले में चालकों को अपना नैतिक समर्थन देता है. वहीं पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि डीलरों ने भी अपने मानदेय की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल कर दिया है. सरकार को उनकी मांगों की ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-deal-made-for-200-crores-to-vacate-gandeya-vis-seat-babulal/">गिरिडीह

: गांडेय विस सीट खाली करने को 200 करोड़ में हुई डील- बाबूलाल

असंगठित मजदूरों की हक की लड़ाई लड़ेगा केएमयू : अरविंद सिंह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-KMU.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapaur (Sanjeev Mehta)असंगठित मजदूरों की हक की लड़ाई कोल्हान मजदूर यूनियन (केएमयू) लड़ेगा. इस बात को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को कोल्हान मजदूर यूनियन ने अपना कार्यालय होली डे इन प्लाजा भवन में खोला. जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक और यूनियन के संयोजक अरविंद कुमार सिंह ने किया. मौके पर यूनियन के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों के अधिकार और शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ने उन्होंने कार्यालय खोला है. इसे भी पढ़ें : जयपाल">https://lagatar.in/jaipal-singh-munda-sports-award-memento-unveiled-107-players-to-be-honored/">जयपाल

सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के मोमेंटो का हुआ अनावरण, 107 खिलाड़ी होंगे सम्मानित
आज औद्योगिक क्षेत्र की सारी यूनियनें समाप्त हो चुकी है, ऐसे में असंगठित हो या संगठित सभी मजदूर असहाय महसूस कर रहे हैं. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि आज लोग या तो खामोश हैं, या तो कंफ्यूज हैं या अज्ञानी बनकर बैठे हैं. स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. आज कारखाना में 8 घंटे की ड्यूटी 12 घंटे कर दी गई है. कारखानों से एसिड्युक्त पानी बहाया जा रहा है. हवा में विषैले धुंए छोड़े जा रहे हैं. औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें नालियां क्षतिग्रस्त है. आज ब्लैक मनी उद्योगों में निवेश हो रहे हैं. हर जगह वेकैंसी है लेकिन लोगों को रखा नहीं जा रहा है, सभी जगह ठेके पर काम चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं जियाडा को पुनः आयडा वाला अधिकार मिले. यहां ट्रांसपोर्ट नगर बने. यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-news-prisoner-serving-life-sentence-dies-during-treatment-in-jail/">जमशेदपुर

की खबरें : जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत
आज जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन घोषित कर दिया गया है, इसमें दो विधानसभा पूर्वी और पश्चिमी आएगी. मानगो नगर निगम का क्या होगा. वो तो अलग विधानसभा में है. हमारी मांग ग्रेटर जमशेदपुर की है. इसकी भी लड़ाई हमलोग लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हमें बाबाकुटी के छह युवकों के हादसे में हुई मौत का बेहद अफसोस है. हम उनके परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद भी करेंगे और सरकारी मदद भी दिलाएंगे. मौके पर यूनियन के पदाधिकारी जगदीश नारायण चौबे, शंकर सिंह, भगवान सिंह, बबुआ झा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पश्चिमी">https://lagatar.in/news-from-west-singhbhum-five-injured-in-head-on-collision-between-two-motorcycles-in-noamundi-admitted-to-hospital/">पश्चिमी

सिंहभूम की खबरें : नोवामुंडी में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में पांच घायल, अस्पताल में भर्ती

चांडिल : भाजपा नेता मधुसूदन गोराई ने ग्रामीणों के बीच बांटा कंबल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Madhusudan-Gorai.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा महामंत्री मधुसूदन गोराई ने मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों के बीच कंबल एवं वस्त्र वितरण किया. चांडिल प्रखंड के फदलोगोड़ा स्थित गोल्डन लीफ रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम में नीमडीह प्रखंड के बाड़ेदा, बूढ़ीबासा, केतुंगा, घुंटीयाडीह, गौरडीह, जुगीडीह, कुलटाँड़ आदि गांवों के जरूरतमंद लोगों को बस से लाया गया था. यहां भाजपा नेता मधुसूदन गोराई ने करीब 250 ग्रामीणों के बीच कंबल, महिलाओं को साड़ी, युवतियों को सलवार सूट आदि वितरण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने रिसोर्ट में स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद उठाया. वहीं, मधुसूदन गोराई ने ग्रामीणों को रिसोर्ट का भ्रमण करवाया और उनके साथ फोटो खिंचवाई. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-deal-made-for-200-crores-to-vacate-gandeya-vis-seat-babulal/">गिरिडीह

: गांडेय विस सीट खाली करने को 200 करोड़ में हुई डील- बाबूलाल
मौके पर उन्होंने कहा कि गांव के गरीब लोगों को ऐसे बड़े होटलों और रिसोर्ट में आने और भोजन करने का अवसर नहीं मिलता है, लेकिन ग्रामीण ऐसे बड़े होटलों में आने की इच्छा रखते हैं. उन्होंने ग्रामीणों की इच्छा को पूरा करने का प्रयास किया. मधुसूदन गोराई ने कहा कि मकर संक्रांति को देखते हुए वस्त्र व कंबल वितरण किया गया. उन्होंने ईचागढ़ विधानसभा के गरीबों के सपनों को पूरा करने का अभियान शुरु किया है, इसके लिए वे निरंतर प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की हर जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से ही वे राजनीति में आए हैं. इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में वैभव मेमोरियल एडुकेशन एंड वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य दिनेश बगाड़िया, नीमडीह भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भूषण सिंह, बंकिम दास, श्यामपद रजक, आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-news-prisoner-serving-life-sentence-dies-during-treatment-in-jail/">जमशेदपुर

की खबरें : जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत

चांडिल : चिकित्सा परामर्श केंद्र में दो डॉक्टर बहनें देंगी परामर्श

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kukdu-Chikitsa.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू स्थित मुंडा भवन में मंगलवार को स्वास्थ्य चिकित्सीय परामर्श केंद्र का शुभारंभ हुआ. परामर्श केंद्र का शुभारंभ कुकड़ू के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप ने किया. शुभारंभ से पहले धरती आबा बिरसा मुंडा और सेवानिवृत्त शिक्षक दिवंगत भोलानाथ सिंह पातर के चित्र पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण किया. परामर्श केंद्र में तीन से छह जनवरी तक ग्रामीणों का नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति, कुकड़ू के अध्यक्ष बंकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया की रांची के क्लिनिकल मनोचिकित्सक डॉ प्रीति मुंडा एवं एमबीबीएस डॉ. सुप्रिया मुंडा के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जयपाल">https://lagatar.in/jaipal-singh-munda-sports-award-memento-unveiled-107-players-to-be-honored/">जयपाल

सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के मोमेंटो का हुआ अनावरण, 107 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

छात्राओं को दिया परामर्श

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kukdu-Chikitsa-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> परामर्श केंद्र के शुभारंम कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रीति मुंडा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और अन्य ग्रामीणों को स्वस्थ संबंधी जानकारियां दी. उन्होंने कहा कि वे इसी माटी से बढ़कर चिकित्सक बनी है. ऐसे में अपने गांव-समाज को समय देना अपना दायित्व समझती है. क्लिनिकल मनोचिकित्सक डॉ प्रीति मुंडा एवं एमबीबीएस डॉ. सुप्रिया मुंडा दोनों अध्यक्ष बंकेश्वर प्रसाद सिंह की बेटी है. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है. कुकड़ू के ग्रामीणों को इससे लाभ मिलेगा. इस अवसर पर डॉ. गुरुचरण महतो, निरंजन महतो, भगतराम महतो, सुषेण कुमार, इंद्रजीत महतो, भृगुराम सिंह मुंडा सहित शहीद निर्मल महतो हाई स्कूल कुकड़ू के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही