Search

 
 
 

ओडिशा में 9-सीटर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर

विमान दुर्घटना मेे घायल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. विमान हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. विमान क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिकअधिकारी घटना स्थल की और दौड़ पडे.
 

Bhubeneswar  : ओडिशा में 9-सीटर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. जानकारी के अनुसार  इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट (VT KSS ) भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी. उस पर 7 लोग सवार थे. सात लोगों मे  6 यात्री और 1 पायलट शामिल थे.

 

 


जानकारी के अनुसार  विमान दुर्घटना राउरकेला से 15 Km दूर हुई है. विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. प्लेन के विंग्स भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.   पायलट सहित सभी  यात्रियों  गंभीर चोट आयी है. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. विमान हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. विमान क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल की और दौड़ पडे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही