Search

 
 
 

कोलकाता में भूकंप आने की खबर,लोग घरों,कार्यालयों से बाहर भागे

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही  महसूस किये गये. अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने  घरों के फर्नीचर सहित अन्य सामान हिलनेऔर भवनों के कांपने की जानकारी दी.
 

Kolkata : बांग्लादेश और कोलकाता में भूकंप आने की खबर है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी है.  दोपहर 1:22 बजे लोगों ने महसूस किया कि धरती कांप रही है.

 

 
झटके लगते ही कोलकातावासियों में हड़कंप मच गया. लोग अपने घरों और  कार्यालयों से बाहर भागे. हालांकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.


शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही  महसूस किये गये. अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने  घरों के फर्नीचर सहित अन्य सामान हिलनेऔर भवनों के कांपने की जानकारी दी.  


बताया गया है कि भूकंप का सेंटर बांग्लादेश में खुलना से 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. यह कोलकाता के 100 किलोमीटर उत्तर में है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही