Search

 
 
 

खबरें संथाल की : गोड्डा में वर्षों से फरार अभियुक्त समेत 12 आरोपी गिरफ्तार

 
Godda : पथरगामा थाना पुलिस ने वर्षों से फरार अभियुक्त नारायण दास को हिलावे गांव से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. इसके साथ ही विभिन्न मामलों में फरार 11 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तार के लिए गोड्डा जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 14 वर्ष की कैद

Godda : आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया. गोड्डा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम जनार्दन सिंह की अदालत ने भालगोड़ा डुमरिया गांव निवासी आरोपी जीतन मोदी को 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई. उस पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है. आरोपी के खिलाफ राजाभिठा थाना में कांड संख्या 32/2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों का परीक्षण कराया गया.

भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

[caption id="attachment_871737" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/ताला.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते ताला मरांडी[/caption] Sahibganj : साहिबगंज जिले की राजमहल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी ने बुधवार को बरहेट में मंडल अध्यक्ष मनीष भारती के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया. ताला मरांडी शुक्रवार को बरहेट मंडल में जनसंपर्क अभियान चालाएंगे. वहीं, शनिवार को भोगनाडीह मंडल की 10 पंचायतों में लोगों से मिलकर वोट मांगेंगे. बैठक में रणधीर कुमार सिंह, उज्ज्वल मंडल, मनीष भारती, रेणुका मुर्मू, माइकल मरांडी, होपना टुडू, नवीन गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-improve-facilities-at-all-booths-two-news-including-commissioner-ii/">बोकारो

: सभी बूथों पर सुविधाएं दुरुस्त करें- आयुक्त II समेत दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही