Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नूपुर शर्मा के खिलाफ बंगाल विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित होने की खबर, BJP ने सदन से किया वॉकआउट

Advertisement
Advertisement
Kolkata : बंगाल विधानसभा में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर घिरीं भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रस्ताव पारित किये जाने पर हंगामा मच गया. प्रस्ताव ममता बनर्जी सरकार द्वारा पेश किया गया था. खबर है कि प्रस्ताव के विरोध में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में BJP विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया. अपने प्रस्ताव में ममता सरकार ने आरोप लगाया कि भाजपा नफरत की राजनीति करती रही है. जान लें कि इससे पहले खुद ममता बनर्जी कई बार नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर चुकी हैं. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/bharat-bandh-against-agneepath-wheels-of-539-trains-including-passenger-express-stopped-across-the-country/">अग्निपथ

के खिलाफ भारत बंद, देश भर में पैसेंजर-एक्सप्रेस सहित कुल 539 ट्रेनों के पहिये थमे, हजारों यात्री हलकान

भाजपा उकसावे और नफरत की राजनीति करने वाली पार्टी

ममता सरकार ने नूपुर शर्मा के खिलाफ पारित प्रस्ताव में भाजपा पर हमला बोलते हुए उकसावे और नफरत की राजनीति करने वाली पार्टी करार दिया है. जान लें कि नूपुर शर्मा के खिलाफ यूपी, महाराष्ट्र और बंगाल समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हुए थे. बंगाल के हावड़ा समेत कई और शहरों में प्रदर्शन हिंसक हो गया था. ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भाजपा उकसावे और नफरत की राजनीति करती है. हालांकि उन्होंने प्रदर्शन करने वाले लोगों से कहा था कि उन्हें बंगाल की बजाय दिल्ली जाकर आंदोलन करना चाहिए. कोलकाता पुलिस ने इस मामले में नूपुर शर्मा को पूछताछ के लिए आज बुलाया था. उन्होंने व्यक्तिगत पेशी के लिए 4 सप्ताह का वक्त मांगा है. इसे भी पढ़ें :  अग्निपथ">https://lagatar.in/congresss-satyagraha-against-agneepath-scheme-and-ed-even-today-rahul-gandhi-reaches-ed-office/">अग्निपथ

और ईडी के विरोध में कांग्रेस का आज भी सत्याग्रह, राहुल गांधी ईडी कार्यालय पहुंचे, भारत बंद, दिल्ली में जाम ही जाम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही