Search

News11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को मिली जमानत, जेल से बाहर निकले

Ranchi :  News11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को बुधवार को जमानत मिल गई है. जमानत मिलने के बाद अरूप चटर्जी धनबाद जेल से बाहर निकल गए हैं. गौरतलब है कि बीते 17 जुलाई को धनबाद की पुलिस ने News11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया था. अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी कांके रोड स्थित उनके फ्लैट से की गयी थी. पुलिस के मुताबिक, अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी पैसा उगाही के एक मामले में की गयी थी. धनबाद के एक कारोबारी ने उनके खिलाफ पैसा उगाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में अदालत ने अरूप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

27 जून 2022 को दर्ज हुआ था मामला

जानकारी के मुताबिक, बीते 27 जून 2022 को धनबाद के गोविंदपुर थाने में अरूप चटर्जी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता ने केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अरूप चटर्जी ने अपने रिपोर्टर के माध्यम से ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपये की मांग की थी. पैसा लेने के बाद भी उसने झूठी खबर चलायी और फिर अधिक पैसे की मांग की गयी. पैसा नहीं देने पर बर्बाद करने की धमकी दी गयी थी. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-believing-the-dream-to-be-true-killed-the-grandparents-with-a-stick-then-went-to-the-police-station-and-surrendered/">गुमला

: सपने को सच मान दादा-दादी को लाठी से मार डाला, फिर थाना जाकर किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp