Search

 
 
 

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह निकले जेल से बाहर, SC से मिली थी जमानत

नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकल गए. वे हजारीबाग जेल में बंद थे. विनय कुमार सिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज किए गए हैं.
 
  • शराब घोटाले, हजारीबाग जमीन घोटाले सहित 4 मामले इन पर थे दर्ज 

Ranchi : नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकल गए. वे हजारीबाग जेल में बंद थे. विनय कुमार सिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें एक मामला शराब घोटाला भी है जिसमें विनय सिंह को रांची की एसीबी कोर्ट से पूर्व में ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है. 

 

एसीबी कोर्ट ने अग्रिम जमानत के दौरान उनकी ओर से कहा था कि मामले में ना तो प्राथमिकी में उनका नाम है और न ही शराब के टेंडर या सप्लाई करने में उनकी संलिप्तता है. जानबूझकर इन्हें आईएएस अधिकारी विनय चौबे का दोस्त होने के नाते फसाया गया है.

 

वहीं, हजारीबाग में 28 डिसमिल गैर मजरुआ खास जमीन खरीद मामले में भी इन्हें आरोपी बनाया गया है, मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में भी विनय सिंह को आरोपी बनाया गया है.

 

इसके अलावा 25 साल पुराने शेयर ट्रांसफर से संबंधित मामले में नेक्सजेन में उनके पार्टनर रहे दीपक कुमार की ओर से जगन्नाथपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में भी विनय सिंह को आरोपी बनाया गया है. दीपक कुमार ने उनपर दबाव देकर शेयर ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 फरवरी को जमानत प्रदान की थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही