Search

 
 
 

झारखंड में अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Ranchi News: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में बना गहरा दबाव पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसके 23 सितंबर की रात तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार करने की संभावना है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ रहा है.
 
भारी बारिश

Ranchi News: बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी दी है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में बना गहरा दबाव पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसके 23 सितंबर की रात तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार करने की संभावना है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ रहा है.

 

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे ज्यादा 50.2 मिमी बारिश चांडिल में दर्ज की गई. चक्रधरपुर में 49.4 मिमी, नीमडीह में 45.8 मिमी, खूंटी में 34 मिमी, मनोहरपुर में 24.4 मिमी, रांची एयरपोर्ट में 22.8 मिमी, घाटशिला में 22.4 मिमी, चाईबासा में 20.6 मिमी और जमशेदपुर में 18.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें -

 https://lagatar.in/former-minister-eyeing-prime-land-in-hazaribagh-cantonment-area-for-encroachment

 

बहरागोड़ा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कांके में सबसे कम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है.

 

23 सितंबर को दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में भी बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है.

 

24 सितंबर को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के अलावा लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो में भी भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा और वज्रपात का खतरा बना रहेगा.

 

25 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह समेत उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 26 से 28 सितंबर तक भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.

 

राजधानी रांची में 23 और 24 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है. 23 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही