Search

 
 
 

TTPS में सिर्फ पांच दिन का कोयला बचा, ठप हो सकता है उत्पादन, बिजली संकट का अंदेशा

Bokaro News: बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से कोयला खदानों से कोयला का उत्पादन प्रभावित हुआ है. इस कारण कोल कंपनियां समय पर जरूरत के अनुसार कोयला उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं. बताया जा रहा है कि टीटीपीएस के पास अब सिर्फ पांच दिन का कोयला स्टॉक बचा हुआ है.
 
फाइल फोटो

Bokaro News: राज्य में बिजली संकट गहरा सकता है. इसकी वजह 320 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने वाली तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (TTPS) का कोयला स्टॉक खत्म होना बताया जा रहा है. प्रबंधन ने सीसीएल को पत्र लिखकर तुरंत कोयला आपूर्ति का अनुरोध किया है ताकि टीटीपीएस को बंद करने की नौबत ना आए.

 

बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से कोयला खदानों से कोयला का उत्पादन प्रभावित हुआ है. इस कारण कोल कंपनियां समय पर जरूरत के अनुसार कोयला उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं. 

इसे भी पढ़ें - 

 

बताया जा रहा है कि टीटीपीएस के पास अब सिर्फ पांच दिन का कोयला स्टॉक बचा हुआ है. टीटीपीएस को संचालित करने वाली कंपनी तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) के मुताबिक किसी भी थर्मल पावर को बिना रुके चलाये रखने के लिए कम से कम 20 दिनों का बफर स्टॉक होना जरुरी होता है. 

 

जानकारी के मुताबिक, टीटीपीएस में दो इकाइयों से बिजली का उत्पादन होता है. दोनों इकाइयों को चलाने के लिए हर दिन 6000 टन कोयले की जरुरत होती है. एक रैक में 4000 टन कोयला लोड होता है, इस हिसाब से महीने में करीब 45 रैक कोयला टीटीपीएस को चाहिए. लेकिन टीटीपीएस को 16-18 रैक कोयला ही मिल पाता है. इस कारण पहले से मौजूद बफर स्टॉक खत्म होने की स्थिति में है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही