New Delhi : DGP नियुक्ति के मामले में अब कल सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य नायायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ में DGP नियुक्ति के मामले में सुनवाई शुरू हुई. लेकिन सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा आपना जवाब देने के लिए समय मांगे जाने की वजह से न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई कल (24 सितंबर) करने का फैसला किया.
इसे भी पढ़ें...
सुनवाई शुरू होते की ओडिशा के आईपीएस अधिकारी की ओर से अपना मुद्दा उठाया गया. इसके बाद सॉलिसिटर जरनल ऑफ इंडिया ने ओडिशा के मुद्दे पर अपना पक्ष पेश करने के लिए समय मांगा और कल सुनवाई करने का अनुरोध किया. बगल में खड़े वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने ओडिशा के साथ ही झारखंड के मामले की सुनवाई का अनुरोध किया.
इस पर मुख्य न्यायाधीश ने झारखंड के मुद्दे पर आज दोपहर बाद सुनने की इच्छा जतायी. हालांकि कपिल सिब्बल के अनुरोध पर ओडिशा के साथ ही कल झारखंड के मामले की सुनवाई का फैसला किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

