Search

 
 
 

JSSC CGL परीक्षा की CBI जांच की दायर याचिका पर HC में अगली सुनवाई 30 को

JSSC -CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) में कथित पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi :  JSSC -CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) में कथित पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

 

बुधवार को इस मामले में याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिंहा ने लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक बहस की. वहीं, हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने भी बहस की. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है.

 

राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश एवं JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने बहस की. अगली सुनवाई तक अदालत द्वारा रिजल्ट के प्रकाशन पर लगाया गया स्टे जारी रहेगा. गुरुवार यानी कल यह केस सुनवाई के लिए पहले नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही