Ranchi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लोहरदगा में नौ स्थानों पर छापेमारी की है. इस दौरान एनआईए ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया और हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है. गौरतलब है कि बुलबुल के जंगल में हथियार बरामदगी मामले की जांच एनआईए कर रही है. मामले की जांच के बाद एनआईए ने पाया कि भाकपा माओवादी के सक्रिय कैडरों के साथ रिजनल कमांडर रवींद्र गंझू ने एक आपराधिक साजिश रची थी. साथ ही सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए बुलबुल के जंगल में इकट्ठा हुए थे. गौरतलब है कि रविवार को एनआईए ने आश्रय देने वाले धन और हथियारों के लिए कोरियर के रूप में काम करने वाले समर्थकों की तलाश में लोहरदगा में 09 स्थानों, लातेहार के 05 स्थानों पर अभियुक्तों/संदिग्धों के परिसरों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान, वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से संबंधित कागजात, एक देशी पिस्तौल के साथ छह जिंदा राउंड, एक मैगजीन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए. साथ ही चकला के रहने वाले साजन कुमार नाम के एक संदिग्ध को लोहरदगा से गुरु गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें - छात्रों">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-students-did-not-show-effect-shops-remained-open-traffic-normal/">छात्रों
के झारखंड बंद का नहीं दिखा असर, खुली रहीं दुकानें, यातायात सामान्य रवींद्र गंझू के लेवी के पैसे को इन्वेस्ट करने वाला फरार
राजू कुमार उर्फ राजू साव के राजू ब्रिक्स नाम के ईंट भट्ठे पर मुंशी के रूप में काम करता था. राजू कथित तौर पर माओवादी रवींद्र गंझू की ओर से लेवी के पैसे को इन्वेस्ट करता है. जो अभी फरार चल रहा है. मामले को एनआईए के टेकओवर किया है. इससे पहले झारखंड पुलिस ने 18 जून को आईपीसी, शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए(पी) अधिनियम की धाराओं के तहत 09 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था.
इसे भी पढ़ें - देश">https://lagatar.in/first-forecast-of-monsoon-released-in-the-country-rain-will-be-less-than-normal-danger-of-el-nino/">देश
में मॉनसून का पहला अनुमान जारी, सामान्य से कम होगी बारिश, अल नीनो का खतरा [wpse_comments_template]
Leave a Comment