Search

2.20 करोड़ इनामी मिसिर बेसरा सहित 3 नक्सलियों से NIA, IB व झारखंड पुलिस 14 दिन करेगी पूछताछ

जांच एजेंसियों का फोकस माओवादी संगठन के इंटरस्टेट नेटवर्क, लेवी वसूली, हथियारों की सप्लाई, फंडिंग, शहरी मॉड्यूल और संगठन के फरार नेताओं के ठिकानों की जानकारी जुटाने पर रहेगा. इसके अलावा झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दर्ज मामलों से जुड़े बिंदुओं पर भी पूछताछ की जाएगी.
 
Ranchi/Dhanbad :  प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) व 2.20 करोड़ इनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, मोढ़ू मुर्मू और गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा को अदालत ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. रिमांड मिलने के बाद अब झारखंड पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीमें तीनों नक्सलियों से पूछताछ करेंगी.

जांच एजेंसियों का फोकस माओवादी संगठन के इंटरस्टेट नेटवर्क, लेवी वसूली, हथियारों की सप्लाई, फंडिंग, शहरी मॉड्यूल और संगठन के फरार नेताओं के ठिकानों की जानकारी जुटाने पर रहेगा. इसके अलावा झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दर्ज मामलों से जुड़े बिंदुओं पर भी पूछताछ की जाएगी.

रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर संगठन के हथियारों के जखीरे, छिपे ठिकानों और सक्रिय कैडरों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं. जांच एजेंसियां पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर कई राज्यों में संयुक्त कार्रवाई की तैयारी भी कर रही हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही