Search

 
 
 

NIA जांच में खुलासा: माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए शीर्ष नक्सलियों ने रची थी बड़े हमले की साजिश

 
Ranchi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में खुलासा हुआ है कि माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए नक्सलियों के शीर्ष नेता ने बड़े हमले की साजिश रची थी. लोहरदगा जिला के बुलबुल जंगल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होने के मामले की जांच क्रम में एनआईए ने यह खुलासा किया है. एनआईए की जांच से पता चला है कि माओवादी के सशस्त्र कैडरों और सदस्यों ने हिंसक कृत्यों और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने और भारत की सुरक्षा को खतरे में डालने की साजिश रची थी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/youth-explodes-bomb-in-dispute-after-drinking-alcohol-in-sukhdevnagar-ranchi-one-injured/">रांची

के सुखदेवनगर में शराब पीने के बाद हुए विवाद में युवक ने फोड़ा बम, एक घायल

माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने का फैसला किया था

एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि माओवादी के शीर्ष कमांडरों और सशस्त्र कैडरों ने अगस्त-सितंबर, 2022 के दौरान बूढ़ा पहाड़ में एक आपराधिक साजिश रची थी. और वरिष्ठ माओवादी नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने का फैसला किया था. उनका इरादा सुरक्षा बलों और पुलिस के खिलाफ बड़े हमले को अंजाम देने को था.

विदेशी हथियार बरामदगी मामले में 16 नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट

झारखंड के लोहरदगा जिला में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन डबल बुल में पुलिस को जबरदस्त सफलता हासिल हुई थी. झारखंड के लातेहार और लोहरदगा जिले से छापेमारी के दौरान पुलिस को विदेशी हथियार भी मिले थे. इस अभियान में नक्सलियों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था. अभियान के दौरान 11 बड़े नक्सली पकड़े गए थे. पुलिस ने 28 से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार, 2000 से ज्यादा कारतूस और अन्य सामान जब्त किए थे. इस मामले की जांच के क्रम में एनआईए ने बलराम उरांव, शैलेश्वर उरांव, मनदीप, दशरथ सिंह खेरवार, शैलेन्द्र नगेसिया, विनोद नगेसिया, मरकुश नगेसिया, मुकेश कोरवा, बीरेन कोरवा, शीला खेरवार, संजय नगेसिया,बालक गंझू, सूरज नाथ खेरवार, सुदर्शन भुइयां, अमन गंझू, जतरू खेरवार, मुनेश्वर गंझू और गोविंद बिरिजिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. इसे भी पढ़ें -चंद्रयान-3">https://lagatar.in/chandrayaan-3-vikram-lander-just-25-km-away-from-the-moon-wait/">चंद्रयान-3

: विक्रम लैंडर चांद से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर, इंतजार कीजिए….
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही