Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो से यूरेनियम बरामदगी के मामले में NIA कर सकती है जांच!

Advertisement
Advertisement

Bokaro: सेंट्रल जांच एजेंसी की सूचना पर बोकारो पुलिस ने गुरुवार को प्रतिबंधित यूरेनियम (एटमिक एनर्जी, न्यूक्लियर पावर के रॉ मेटेरियल) की तस्करी करने वाले सात तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर बालीडीह व जरीडीह से छापेमारी कर 6.4 किलोग्राम रेडियो एक्टिव यूरेनियम बरामद किया है. इस मामले में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही एनआईए पूरे मामले की जांच करेगी. इस मामले में पुलिस को कि झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट निवासी मुन्ना उर्फ इशांक की तलाश है. वह तस्करी का लोकल एंजेंट बताया जाता है. उसी ने यूरेनियम को बेचने के लिए दिया था.

इसे भी पढ़ें- भारी">https://lagatar.in/7-people-arrested-with-huge-amount-of-uranium-police-in-action/81080/">भारी

मात्रा में यूरेनियम के साथ 7 लोग गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस

केंद्रीय जांच एजेंसी की सूचना पर हुई कार्रवाई

सेंट्रल एजेंसी की सूचना के आधार पर एसपी चंदन कुमार झा ने चार पुलिस टीम गठित की थी. इसी टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ बालीडीह से प्लास्टिक पैक में रखे 4 किलो 600 ग्राम व जैनामोड़ से 900 ग्राम के दो लेदर पैक में रखे कुल 6 किलो 400 ग्राम यूरेनियम बरामद किया है. इस मामले में हरला पुलिस ने 24 (1)(a) परमाणु ऊर्जा अधिनियम 1962 के तहत कुल नौ लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. गिरफ्तार लोगों में हरला रानीपोखर पुराना टांड़ निवासी (26 वर्ष) दीपक महतो, चीरा चास वास्तु विहार फेज 2 निवासी (28 वर्ष) कृष्णकांत राणा, चौफांन वस्ती हरला निवासी (27 वर्ष) पंकज कुमार, चिताही हरला निवासी (37 वर्ष) महावीर महतो, राजेन्द्र नगर बालीडीह निवासी (32 वर्ष) हरेराम शर्मा, चास मेन रोड निवासी (44 वर्ष) बापी चंद्रा, जैनामोड़ जरीडीह निवासी (28 वर्ष) विनोद सिंह शामिल है.

इसे भी पढ़ें- रेरा">https://lagatar.in/deadline-to-give-project-information-to-rera-failed-half-of-the-builders-did-not-give-the-account-now-the-fine-will-be-imposed/81167/">रेरा

को प्रोजेक्ट की जानकारी देने की डेडलाइन फेल, आधे बिल्डरों ने नहीं दिया हिसाब, अब लगेगा जुर्माना

एनआईए कर रही है मुंबई में बरामद यूरेनियम प्रकरण की जांच

मुंबई के मानखुर्द में बरामद यूरेनियम प्रकरण की जांच अब एनआईए कर रही है. यह यूरेनियम खेप 5 मई, 2021 को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने बरामद की थी. इस बरामदगी के साथ एटीएस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था. इस खेप की कीमत 21 करोड़ 30 लाख रुपए के लगभग आंकी गई थी.

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-raid-chas-uranium-smuggling-case-7-arrested/80728/">बोकारो

पुलिस ने यूरेनियम तस्करी मामले में चास में की छापेमारी, 7 गिरफ्तार

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही