- एक घर से निकल चुकी टीम
- दूसरे में जांच जारी
- सुबह चार बजे पहुंची थी एनआईए की टीम
- मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी की आशंका
- ट्रांसपोर्टिंग कारोबार से जुड़े होने की भी मिल रही जानकारी
Hazaribagh : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार की सुबह हजारीबाग शहर के बाबा पथ स्थित सुभाष बारला गली में दो ठिकानों पर छापेमारी की. सुबह करीब चार बजे दो टीम उदय साव और प्रदीप साव के घर पहुंची और तलाशी शुरू की.
एक घर में जांच पूरी करने के बाद टीम वहां से निकल गई. जबकि दूसरे घर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी दस्तावेजों को खंगाल रही है. जांच एजेंसी जिन दो लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, वो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.
इसे भी पढ़ें

घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में हो सकती है. उदय साव और प्रदीप साव पूर्व में ट्रांसपोर्टिंग के कारोबार से जुड़े रहे हैं. यह भी बताया जा रहा है कि उनके पूर्वज बिहार में कत्था कारोबार करते थे. हालांकि जांच एजेंसी की ओर से इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की गई है.

