Search

 
 
 

दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात्रिकालीन नगर बस सेवा होगी शुरू

दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 में श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा को देखते हुए रांची नगर निगम ने खास पहल की है. निगम ने घोषणा की है कि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर में रात को भी नगर बसें चलेंगी. यह बसें रात 12 बजे तक या यात्रियों की संख्या रहने तक चलाई जाएंगी.
 

Ranchi : दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 में श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा को देखते हुए रांची नगर निगम ने खास पहल की है. निगम ने घोषणा की है कि 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर में रात को भी नगर बसें चलेंगी. यह बसें रात 12 बजे तक या यात्रियों की संख्या रहने तक चलाई जाएंगी.

 

बसें इन रूटों पर चलेंगी (प्रत्येक रूट पर 2 बसें)

  • ओरमांझी चौक से ट्रेकर स्टैंड (भाया बरियातु)
  • कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क (भाया कांके रोड)
  • तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक (भाया बिरसा चौक, हिनू)
  • धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक (भाया बिरसा चौक, हिनू)
  • धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक (भाया हरमू रोड, अरगोड़ा, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक)
  • रामपुर से कांटाटोली चौक (भाया नामकुम)


इस व्यवस्था में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही