Search

 
 
 

निक्की तंबोली का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, प्रिंस नरूला -शिव ठाकरे पर निशाना

रियलिटी शो ‘द 50’ में हालिया एपिसोड में ड्रामा और बहसबाजी का सिलसिला जारी है. लेटेस्ट एपिसोड में अरबाज पटेल को प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे के साथ बहस के बाद एविक्ट कर दिया गया
 

Lagata desk : रियलिटी शो ‘द 50’ में हालिया एपिसोड में ड्रामा और बहसबाजी का सिलसिला जारी है. लेटेस्ट एपिसोड में अरबाज पटेल को प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे के साथ बहस के बाद एविक्ट कर दिया गया. इस घटना के बाद निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फेक कमेंट्स खरीदने का आरोप लगाया.

 

nikki

निक्की तंबोली का पोस्ट वायरल

निक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा -मेरी पोस्ट पर फेक कमेंट्स करवाने से ज्यादा मेहनत अगर अपनी लाइफ पर करते तो शायद कोलैबोरेशन्स पर जिंदगी नहीं चलती. मेरी पोस्ट पर फेक कमेंट्स खरीदने से अच्छा अपनी रिस्पेक्ट खरीद लो. शायद ज्यादा काम आ जाए. गुस्सा जायज है, घाव गहरे थे.उन्होंने किसी का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे के लिए था.

 

विवाद का पूरा घटनाक्रम

निक्की ने वाइल्डकार्ड एंट्री के दौरान दोनों कंटेस्टेंट पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया था. इसके बाद उनके बॉयफ्रेंड और अन्य कंटेस्टेंट्स ने उनके खिलाफ कार्रवाई की, जिससे अरबाज पटेल को एविक्ट कर दिया गया.

 

प्रोमो में दिखाया गया कि निक्की ने लायन के मौके पर ही प्रिंस और शिव की पोल खोलनी शुरू की थी. इससे पहले भी उन्होंने प्रिंस पर बेटी के नाम का सहारा लेकर सहानुभूति बटोरने का आरोप लगाया था.

 

प्रिंस नरूला की माफी

एपिसोड में प्रिंस ने निक्की से माफी मांगी और कहा कि अगर उनका बर्ताव उन्हें बुरा लगा तो वह खेद प्रकट करते हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी बातें केवल मजाक में कही गई थीं. इसके बावजूद निक्की का गुस्सा सातवें आसमान पर था, और उन्होंने उस समय किसी की नहीं सुनी.इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कयास और चर्चा तेज हो गई है कि निक्की किसके खिलाफ अपने आरोप लगा रही हैं और फैंस इस ड्रामा को लेकर काफी उत्सुक हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही