Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निक्की मर्डर केस : दीन दयाल हॉस्पिटल में हो रहा पोस्टमार्टम, साहिल 5 दिन की रिमांड पर

New Delhi : दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस के आरोपी साहिल को क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने साहिल को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. वहीं निक्की का शव पोस्टमॉर्टम के लिए दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है. निक्की के पिता सुनील ने कहा कि पुलिस ने अभी कुछ नहीं बताया है. बस उसके शव को दिखाया है. उनकी बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम होने में अभी समय लगेगा. जानकारी मिल रही है है कि साहिल ने लड़की की मौत से पहले उसके साथ मंगनी की थी. इसके बाद शादी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. इसके बाद साहिल ने निक्की का मर्डर कर दिया. (पढ़ें, समस्तीपुर:">https://lagatar.in/samastipur-nitish-kumar-refused-to-speak-on-the-question-of-raid-in-bbc-office/">समस्तीपुर:

नीतीश कुमार ने बीबीसी दफ्तर में छापेमारी के सवाल पर बोलने से किया इंकार)

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई सराहनीय-सीपी रवींद्र यादव

निक्की यादव हत्याकांड में सीपी रवींद्र यादव ने कहा कि आरोपी साहिल गहलोत की 5 दिन की रिमांड ली है. ताकि घटना की  जांच की जा सके. रवींद्र यादव ने कहा कि क्राइम ब्रांच की कार्रवाई सराहनीय है. हमारी टाइमिंग एकदम सही थी. हमने समय पर इसका पता लगा लिया. अगर साहिल ने शव को ठिकाने लगा दिया होता तो डीएनए मैच, सबूतों को जुटाने और इसे आरोपी से जोड़ने में काफी समय लगता. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/bjp-mp-nishikant-dubey-gets-relief-know-which-bench-of-hc-refused-to-hear-the-case/">BJP

सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार, जानिए HC के किस बेंच ने मामला सुनने से किया इनकार

शादी को लेकर निक्की और साहिल में हुआ था झगड़ा

निक्की यादव मर्डर केस में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की मानें तो 9 फरवरी की शाम को शादी को लेकर निक्की और साहिल गहलोत का कार में झगड़ा हुआ था. बात इतनी बिगड़ गयी की साहिल ने गुस्सा में मोबाइल चार्जर की केबल (तार) से निक्की का गला घोंट दिया. इसके बाद 35 किमी दूर मित्रांव गांव अपने ढाबे पर पहुंचा. साहिल गहलोत ने अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया. साहिल निक्की की लाश को ठिकाने लगाता, इससे पहले पुलिस ने साहिल के ढाबे के फ्रिज से शव बरामद किया. घटना का खुलासा वैलेंटाइन डे के दिन हुआ और पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार भी कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : एलन">https://lagatar.in/elon-musk-made-the-dog-sit-on-the-ceos-chair-said-better-than-the-rest/">एलन

मस्क ने सीईओ की कुर्सी पर कुत्ते को बैठाया, कहा- दूसरे से बेहतर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही