Search

 
 
 

नीलांबर पीतांबरपुर : विधायक ने की ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा की शुरूआत, राष्ट्रीय ध्वज बांटे गये

 
Nilambar Pitambarpur (Palamu) :  विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की. नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय से इसकी शुरूआत की गई. .इसके पूर्व भाजाप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है. .इस क्रम में हर घर पर तिरंगा ध्वज फहराना है. इसे लेकर कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्य करें. इसे भी पढ़ें :तिरंगा">https://lagatar.in/tiranga-is-the-pride-of-every-indian-put-it-in-every-home-shailendra-singh/">तिरंगा

हर भारतीय का गौरव, हर घर में लगाएं झंडा : शैलेन्द्र सिंह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/13rc_m_176_13082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

विधायक ने कहां कि विगत वर्ष भी पूरे देश में हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में झारखंड की प्रमुख भूमिका रही थी. तिरंगा यात्रा नीलांबर पीतांबरपुर बाजार होते हुए तरहसी प्रखंड मुख्यालय के बाद कई क्षेत्रों से गुजरी. इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, तरहसी मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद, रविंद्र पासवान, सुरेंद्र सिंह, लाल प्रसाद यादव, साधु माझी, प्रकाश मेहता बच्चन ठाकुर, श्याम नंदन ओझा, आशीष सिंह, राजेंद्र सिंह, गोपाल प्रसाद, दिलीप पांडे, वीरेंद्र कुमार समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-lakh-villagers-will-go-to-court-to-save-temple-land/">हजारीबाग

: मंदिर की जमीन बचाने के लिए कोर्ट जाएंगे लाखे के ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही