Search

 
 
 

नीलांबर पीतांबरपुर : विधायक प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, आरोपों को चिकित्सा प्रभारी ने नकारा

 
अस्पताल से गायब रहते हैं चिकित्सा प्रभारी: विधायक प्रतिनिधि चिकित्सा प्रभारी ने आरोप को बताया बेबुनियाद Nilambar Pitambarpur, Palamu : पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रतिनिधि सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मंदीप मेहता ने रविवार को लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में अव्यवस्था देख कर कड़ी नाराजगी जताई. कहा कि सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव रंजन अस्पताल में हमेशा गायब रहते हैं. सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुचे मरीजों को इलाज कराने में काफी परेशानी हो रही है. इसकी शिकायत लगातार ग्रामीणों द्वारा की जाती रही है. विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि यहां पदस्थापित सभी चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी मरीजों के साथ मनमानी करते हैं. भर्ती मरीजों को समय पर छोड़ा नहीं जाता है तथा जल्दी छुट्टी कराने के नाम पर पैसे लिये जाते हैं. उन्होंने अस्पताल में मरीजों के ब्लड आदि जांच की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा किया. कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prales-ipta-and-indian-womens-federation-protest-against-manipur-incident/">घाटशिला

: मणिपुर की घटना को लेकर प्रलेस, इप्टा व भारतीय महिला फेडरेशन ने किया विरोध प्रदर्शन

आयुष्मान भारत में लेस्लीगंज सीएचसी प्रथम स्थान- डॉ. राजीव

विधायक प्रतिनिधि मंदीप मेहता के आरोपों पर लेस्लीगंज सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं. कहा कि डिलीवरी कराने आये मरीजों को डॉक्टर अपने प्रोटोकॉल के अनुसार छोड़ते हैं. कई मरीज के परिजन अपने मरीज की छुट्टी कराने का अनैतिक दबाव बनाते हैं. प्रभारी ने बताया कि आयुष्मान भारत में झारखंड राज्य में लेस्लीगंज सीएचसी ने प्रथम स्थान हासिल किया है. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-grandmother-and-grandson-murdered-with-sharp-weapons-in-darbhanga/">बिहारः

दरभंगा में दादी-पोते की धारदार हथियार से हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही