Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन से मिले नौ आईपीएस अफसर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात किया. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य सरकार ने बीते दिनों (2 जून से पहले) कुल 45 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था और तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा था.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात किया. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य सरकार ने बीते दिनों (2 जून से पहले) कुल 45 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था और तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा था.

 

इन व्यापक फेरबदल के बाद अधिकारियों का मुख्यमंत्री से मिलना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें नई जिम्मेदारियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा संभावित है. इससे पहले दो जून को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में कई आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात की थी.

 

 

 इन नौ आईपीएस अधिकारियों ने की मुलाकात

 

- आईजी प्रोविजन: पटेल मयूर कन्हैया लाल

 

- आईजी मानवाधिकार: नरेंद्र कुमार सिंह

 

- डीआईजी चाईबासा: श्री अनुरंजन किस्पोट्टा

 

- एसपी पश्चिमी सिंहभूम: राकेश रंजन

 

- एसपी हजारीबाग: अंजनी अंजन

 

- एसपी गोड्डा: मुकेश कुमार

 

- एसपी लोहरदगा: सादिक अनवर रिजवी

 

- एसपी सिमडेगा: मो. अर्शी

 

- एसपी खूंटी: मनीष टोप्पो

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही