Search

 
 
 

342 पदाधिकारियों को पुलिस प्रशिक्षण देने के लिए एक IPS समेत 9 अधिकारी प्रतिनियुक्त

झारखंड पुलिस के आईजी प्रशिक्षण के अनुरोध पर श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एक आईपीएस सहित कुल नौ पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. यह प्रशिक्षण जेपीएससी 2023 के माध्यम से चयनित कुल 342 पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस के आईजी प्रशिक्षण के अनुरोध पर श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एक आईपीएस सहित कुल नौ पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. यह प्रशिक्षण जेपीएससी 2023 के माध्यम से चयनित कुल 342 पदाधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है.  प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 दिसंबर से शुरू होगा, जो 28 दिसंबर तक चलेगा. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को 15 दिसंबर तक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में अपना योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

 

प्रतिनियुक्त अधिकारी के नाम 

- नाथु सिंह मीणा : आईपीएस 

- अविनाश कुमार : एएसपी 

- वीरेंद्र  चौधरी : डीएसपी

- मंजरुल होदा : डीएसपी

- मुकेश महतो :  डीएसपी

- मुजीबुर रहमान : डीएसपी

- कुलदीप कुमार : डीएसपी

- भूपेंद्र राउत : डीएसपी

- कपिंद्र उरांव : डीएसपी

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही