Search

 
 
 

निर्मल महतो ने अन्याय के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया : मंत्री मिथिलेश

 
Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाई गई. पुण्यतिथि पर मंत्री ठाकुर ने स्व. निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. ठाकुर ने कहा कि झारखंड की माटी के वीर सपूत निर्मल महतो ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष किया. उन्होंने समाज के लोगों के दुःख-दर्द को अपना माना. अलग झारखंड राज्य के लिए निर्मल दा ने अंतिम सांस तक संघर्ष किया. राज्य की हेमंत सरकार निर्मल दा के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है. झारखंड को प्रगति पथ पर आगे ले जाना ही निर्मल महतो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मंत्री ने कहा कि 8 अगस्त 1987 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. झारखंड आंदोलन के एक उभरते नेता शहीद हो गये. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, केन्द्रीय समिति सदस्य शरीफ अंसारी, आशीक अंसारी, निलेश पाण्डेय, संजय कांस्यकार, साकिर खान, दिलीप गुप्ता, नीलू खान, सैय्यद गुलाम हुसैन, अरमान सिद्दीकी, मिन्हाज व अंकित पाण्डेय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-said-state-government-needs-to-be-alert-after-deteriorating-situation-in-bangladesh-sought-report-from-ib/">HC

ने कहा- बांग्लादेश में बिगड़े हालात के बाद राज्य सरकार को सतर्क रहने की जरूरत, IB से मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही