Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा :  राजा कोलियरी ओसीपी से छापेमारी में एक ट्रैक्टर सहित 7 टन कोयला जब्त

Advertisement
Advertisement
Nirsa : सीआईएसएफ एवं ईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने राजा कोलियरी ओसीपी में छापेमारी कर एक ट्रैक्टर समेत 7 टन कोयला जब्त किया है. जब्त कोयले को ईसीएल के सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग में जमा करवा दिया गया है.वहीं ट्रैक्टर को निरसा थाने के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में ईसीएल सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा निरसा थाने में ट्रैक्टर चालक एवं मालिक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-one-injured-in-bharthua-gun-explosion-in-bhandaria-case-registered-investigation-started/">गढ़वा

: भंडरिया में भरठुआ बंदूक फटने से एक घायल, मामला दर्ज, छानबीन शुरू
जानकारी के अनुसार राजा कोलियरी ओसीपी में कोयला चोरों द्वारा जबरन आशिकी में लगे  बैरिकेड को तोड़कर ट्रैक्टर को अंदर ले जाकर कोयला चोरी की जा रही थी. सूचना पाकर ईसीएल सिक्योरिटी एवं सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी होते ही कोयला तस्करी में लगे लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. छापेमारी दल ने ओसीपी से ट्रैक्टर (संख्या जेएच 10 बीके 6275) को जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-143-in-gomia-72-chiefs-nomination-papers-sold-in-petarwar/">बेरमो

: गोमिया में 143,पेटरवार में 72 मुखिया के नामांकन पत्र बिके
साथ ही उक्त स्थान से लगभग 7 टन कोयला जो ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा था, उसे भी जब्त कर लिया. इस संबंध में निरसा थाना में ट्रैक्टर चालक एवं मालिक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है.कोयला चोरों का दुस्साहस का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब कोयला चोर खुलेआम ओसीपी में ट्रैक्टर ले जाकर खदान से कोयले की चोरी कर रहे हैं.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही