Search

निरसा: डीवीसी में ऑल वैली वॉली बॉल प्रतियोगिता शुरू

Nirsa : डीवीसी की 35 वीं आल वैली वॉली बॉल दो दिवसीय प्रतियोगिता पंचेत में सोमवार 14 मार्च को शुरू हो गई. मुख्य अथिति परियोजना प्रमुख प्रद्युम्न प्रसाद शाह ने पहले निगम का झंडोत्तोलन किया, मशाल जलाई. विभिन्न परियोजनाओं से आये खिलाड़ियों ने शपथ ली. परियोजना प्रमुख पी पी शाह ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें. सभी को शुभकामनाएं दी. शुरुआती खेल पंचेत एवं रघुनाथ पुर थर्मल के बीच खेला गया. दूसरा खेल चन्द्रपुरा थर्नल एवं कोलकाता मुख्यालय, तीसरा खेल कोडरमा थर्मल एवं बोकारो थर्मल, वही पंचेत एवं चन्द्रपुरा थर्मल के बीच खेला जाएगा. उदघाटन मैच में रघुनाथपुर थर्मल ने पंचेत टीम को दो सीधे सेट में हरा दिया. पहला सेट 25-12 व दूसरा सेट 25 -18 से जीत लिया. रोशन लकड़ा, डॉ उमेश कुमार, बिरेन्द्र कुमार सहित अन्य का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-mpl-rail-line-displaced-did-gate-jam/">निरसा

: एमपीएल रेल लाइन विस्थापितों ने किया गेट जाम [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//