Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा: सीओ ने तालाब भरकर निर्माण कार्य करनेवालों को रोका

Advertisement
Advertisement
Nirsa : जमीन माफिया द्वारा निरसा क्षेत्र में तालाबों को भर कर उस पर मकान एवं दुकान बनाने का सिलसिला वर्षों से जारी है. इसी कड़ी में भालजोरिया रोड स्थित तालाब को भी भरकर दुकान एवं मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है.

     सीओ ने राजस्व कर्मी, अमीन को भेजा

जानकारी होते ही निरसा सीओ ने 11 जनवरी को राजस्व कर्मचारी एवं अंचल अमीन को भेजकर घटनास्थल का मुआयना कराया. राजस्व कर्मचारी एवं अमीन जब घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक तालाब भरकर निर्माण कराने वाले लोग वहां से भाग खड़े हुए. राजस्व कर्मचारी ने वहां कार्यरत मजदूरों एवं अन्य लोगों से कहा कि जो भी निर्माण कार्य करते पकड़े जाएंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

     भनक लगते ही भागे माफिया के लोग

जानकारी के अनुसार निरसा के भालजोरिया रोड स्थित तालाब भरकर पहले भी कई दुकान एवं मकान बनाए जा चुके हैं. निर्माण कार्य करा रहे लोग सड़क के किनारे पर्दा डाल देते हैं, जिससे वहां से गुजरनेवालों को कुछ पता नहीं चलता. परंतु किसी ने इस मामले की सूचना निरसा अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता को दी. सीओ ने राजस्व कर्मचारी जमादार सिंह एवं अंचल अमीन शंकर प्रसाद दुबे को मौके पर मुआयना कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. उन लोगों के पहुंचने के पहले ही निर्माण कार्य करा रहे लोग भाग खड़े हुए.

    जल स्रोतों को नहीं भरने देंगे : सीओ

सीओ नीति शिवम गुप्ता ने कहा कि जल स्रोतों को किसी भी हालत में भरने नहीं देना है, चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी. निर्माण कार्य कराने वालों को चिन्हित किया जा रहा है. जो लोग भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर जल स्रोतों को भर कर उस पर मकान या दुकान बनाया गया है तो उसका म्यूटेशन नहीं किया जाएगा. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-officials-inspected-kapasara-outsourcing/">निरसा

: अधिकारियों ने किया कापासारा आउटसोर्सिंग का निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही