Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा : क्रांति दिवस को लेकर मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Nirsa : क्रांति दिवस कार्यक्रम के बहाने मासस शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है. पूरे ज़िले से कार्यक्रम में लोगों को जुटने का आह्वान किया जा रहा है. इसी क्रम में केलियासोल प्रखंड के इंटर कॉलेज मैदान में मार्क्‍सवादी युवा मोर्चा की एक बैठक 4 अगस्त की शाम आयोजित की गई. गणोश बाउरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन मंगल रवानी ने किया. बैठक में 9 अगस्त को क्रांति दिवस की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया. 9 अगस्त के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगो से धनबाद चलने का आह्वान किया गया. बतातें चलें कि 9 अगस्त को मासस ने धनबाद में क्रांति दिवस मनाने का एलान किया है. कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के मासस कार्यकताओं का धनबाद के रणधीर वर्मा पर जुटान होगा. जहां पूर्व विधायक अरूप चटर्जी की अगुवाई मे शहर में जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश महतो, सचिव सुरेश दास, दिनेश रवानी, गोउर धीवर, गणोश, बासुदेव दे, बापी आचार्या, कार्तिक मंडल, राजा बाबू गणोश भारती, मनोज हांसदा, बलाई महतो, नौशाद अंसारी आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-the-institute-of-chartered-accountants-of-india-organizes-interactive-meet/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने किया इंटरएक्टिव मीट का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही