Search

 
 
 

निरसा : विधायक अपर्णा सेन ने की भाजयुमो कार्यकर्ताओं की सराहना

 
Nirsa : भाजयुमो एग्यारकुंड मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार 10 जनवरी को कालीमंडा स्थित भाजपा कार्यालय के समीप हुई. बैठक में कोविड़ गाइडलाइन का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने को लेकर हुई, जिसमें निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी मौजूद थी. बैठक की शुरुआत में विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिये. कहा कि एग्यारकुंड मंडल के युवा मोर्चा के कार्य बहुत ही सराहनीय हैं. उनकी लगन ओर मेहनत से संगठन में मजबूती आई है. बैठक का संचालन पंकज सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता भाजयुमो एग्यारकुंड मंडल अध्यक्ष शशिकांत दुबे ने की. मौके पर भूपेंद्र सिंह, गड़डू सिंह, भाजपा एग्यारकुंड मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, अमर साव, मिथलेश कुमार, रणविजय यादव, हरि कुमार, दुर्गा देवी, पिंकी देवी, सुमेन सिंह, विजय केशरी सहित भाजयुमो के कार्यकता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-cheerka-successfully-produced-467-locomotives-in-2021/">जामताड़ा:

2021 में चिरेका ने 467 इंजनों का किया सफल उत्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही