Search

 
 
 

निरसा : चिरकुंडा थाना में शांति समिति की बैठक

 
Nirsa : सरस्वती पूजा को लेकर चिरकुंडा थाना व कुमारधुबी ओपी में शांति समिति की बैठक हुई. चिरकुंडा थाना में संचालन माणिक लाल गोराई ने किया व धन्यवाद ज्ञापन पार्षद योगनाथ गोस्वामीने किया.  बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के तहत सभी को उल्लासपूर्वक पूजा मनाना है.  कहा कि किसी भी पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं गा.  डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, विसर्जन में किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा.  आठ बजे रात तक ही दर्शनार्थी पूजा पंडाल में मां के दर्शन कर सकेंगे. कहा कि कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है और इसका पालन करना होगा. थाना प्रभारी चिरकुंडा जितेंद्र कुमार ने कहा कि शांति समिति के लोग व समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाई जाएगी. जहां पुलिस प्रशासन की जरूरत होगी, वहां सहयोग के लिए पुलिस तैयार है.  मौके पर चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर योगेंद्र राम पासवान, नप अध्यक्ष डब्लू बाउरी, कुमारधुबी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह, माणिक गोराई, आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-funeral-procession-of-minister-mp-and-mla-was-taken-out-against-bhojpuri-magahi/">धनबाद

: भोजपुरी-मगही के खिलाफ मंत्री, सांसद और विधायक की शव यात्रा निकाली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही