Search

 
 
 

निरसा : संजय नगर के लोग नाले के गंदे पानी से परेशान

 
Nirsa : शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के संजय नगर सड़क किनारे के निवासी पिछले दो-तीन वर्षों से नाले के गंदे पानी से परेशान हैं. वहां के निवासियों ने बताया कि जब भी सुबह-शाम नल खुलता है. नाले का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है, जिस कारण सुबह से शाम तक भारी परेशानी होती है.  बच्चों को स्कूल और अन्य लोगों को मंदिर जाने के लिए इसी गंदे पानी से गुजरना पड़ता है. इस परेशानी को लेकर कई बार लोगों ने संबंधित व्यक्तियों से बातचीत की, परंतु किसी ने इसका निदान नहीं निकाला है. नाले के गंदे पानी से बदबू भी आती है. लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इस समस्या को लेकर भुक्तभोगियों ने बीडीओ से मुलाकात करने का निश्चय किया है. शिकायत करनेवालों में विजय शर्मा, सुब्रतो सरकार, दयानंद शर्मा, विजेंदर शर्मा, अविनाश शर्मा, धर्मशीला देवी, आशा देवी, कमला देवी, अनिता शर्मा, सुप्रिया सरकार, राजकुमारी देवी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-3647-people-were-investigated-121-corona-infected/">धनबाद:

3647 लोगों की हुई जांच, 223 कोरोना संक्रमित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही