Ranchi News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आदिवासी समाज के हक-अधिकारों की मुखर आवाज रही युवा नेत्री निशा कुमारी भगत के असामयिक निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि निशा भगत का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.
इसे भी पढ़ें:
चंपाई सोरेन ने कहा कि निशा भगत के निधन की खबर से वह स्तब्ध हैं. उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. अपने शोक संदेश के अंत में उन्होंने 'अंतिम जोहार' कहा.

