Search

 
 
 

Court News : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत को HC से मिली अग्रिम जमानत

रिम्स परिसर और डीआईजी मैदान क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने की आरोपी केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा कुमारी भगत को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने उन्हें ग्रिम जमानत दे दी है.
 

Ranchi :  रिम्स परिसर और डीआईजी मैदान क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने की आरोपी केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा कुमारी भगत को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. 

 

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अधिवक्ता नेहाला सरमिन ने निशा भगत की अग्रिम जमानत पर का विरोध किया. उनकी ओर से कहा गया कि आरोपी पर रिम्स परिसर और डीआइजी मैदान क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है. 

 

बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2025 में रिम्स परिसर और डीआइजी मैदान क्षेत्र में चल रही अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा हुआ. उस समय केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा कुमारी भगत बुलडोजर के सामने लेट गईं थी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोकने की मांग करने लगीं थी.

 

हंगामे के बीच पुलिस ने निशा भगत को हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि शाम में पीआर बाॉन्ड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया गया था. निशा भगत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रांची सदर थाना में कांड संख्या 608/ 2025 दर्ज किया गया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही