Search

 
 
 

निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, देवघर में दर्ज FIR रद्द

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की क्रिमिनल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उनके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया है.
 

Ranchi :  गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की क्रिमिनल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उनके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया है. सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर जिले के मनोहरपुर थाना में कांड संख्या 281/23 दर्ज की गई थी. 

 

प्राथमिकी होने के बाद निशिकांत दुबे ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उनकी याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बेंच में सुनवाई हुई. निशिकांत दुबे की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, पार्थ जालान और स्मिता सिन्हा ने बहस की.

 

निशिकांत दुबे को गौ तस्कर के साथ मारपीट करने के केस में अभियुक्त बनाया गया था. लेकिन हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट के इस आदेश से निशिकांत दुबे को बड़ी राहत मिली है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही